फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में 05 कर्मी मिले अनुपस्थित, डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
गोंडा में डीएसओ कार्यालय का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने ने बुधवार को सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्वयं सुबह साढ़े 09 बजे जिला पूर्ति कार्यालय व विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में मौजूद मिले। निरीक्षण में पाया गया कि कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा रहा है। मौके पर सैनिटाइजर/साबुन की व्यवस्था मिली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में पत्राविलयों का रख-रखाव ठीक प्रकार से कराकर पत्रावलियों की वीडिंग के संबंध में डीएसओ को तीन दिवस के अंदर कार्यवाही करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए। राशन कार्डों की स्थिति के बारे में जानकारी लेने पर डीएसओ ने डीएम को बताया कि जनपद में प्रत्येक राशनकार्ड में सत्यापन के सापेक्ष आधार सीडिंग 94.43 प्रतिशत है तथा आधार सीडिंग कार्य को पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। हर रोज जो आधार सीडिंग के लिए प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सीड कराया जा रहा है।
इसके बाद जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सीडीओ के साथ डीडीओ कार्यालय, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यालय, पंचायतीराज अधिकारी, डीसी मनरेगा दफ्तर, पीडी कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर एडीएम राकेश सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट वन्दना त्रिवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। एडीएम के निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुुपस्थित मिले। अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों में वीडर ईआरके, सहायक स्वागती कलेक्ट्रेट, प्रतिलिपिक न्यायिक अभिलेखागार, सहायक सांख्यकीय अधिकारी भूलेख तथा भूलेख लिपिक मनोज शुक्ला पटल से शामिल रहे। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें