फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुलजिम फरारी में चौकी प्रभारी समेत पांच निलंबित

Mon, 31 Jul 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाइक चोरी के आरोपी की नगर कोतवाली से फरारी के मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी चौकी प्रभारी सोनी गुमटी समेत पांच पुलिसकर्मियों को एसपी अंकित मित्तल ने निलंबित कर दिया है। मामले में फरार आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। एसओजी समेत पुलिस के आठ टीमें 24 घंटे से आरोपी को तलाश रही हैं मगर अभी तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सिविल लाइंस चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने रविवार को चोरी की दो बाइकों के साथ मनीष तिवारी निवासी ख्वाजाजोत थाना धानेपुर को गिरफ्तार किया था। आरोपी मनीष को नगर कोतवाली के हवालात में रखा गया था। रविवार शाम फर्द लिखने के बाद आरोपी को हवालात से निकालकर रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाने की तैयारी थी। तभी वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनीष तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत आठ टीमें लगाई थीं। मगर 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

एसपी ने सीओ सिटी विनय कुमार सिंह से पूरे मामले की जांच कराई। सीओ की रिपोर्ट के बाद चौकी प्रभारी सोनी गुमटी एवं नगर कोतवाली के दिवसाधिकारी मनोज कुमार सिंह, कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद मुख्य आरक्षी हौसिला प्रसाद, आरक्षी दिनेश कुमार यादव, रोहित कुमार व पहरा ड्यूटी पर तैनात आरक्षी ज्योति मिश्रा को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें