फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Mon, 31 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गड़रियनपुरवा निवासी किसान सुखराम पाल (67) सोमवार सुबह साइकिल से बाजार गए थे। वहां से सुबह नौ बजे वह घर लौट रहे थे। वह डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग पर अपने गांव के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। सुखराम की पत्नी लालती ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाले बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें