फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सचिवों को हटाया

Fri, 13 Nov 2015 11:28 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता विभाग में छह माह से खाद की उठान न किये जाने से अलग-अलग सहकारी समिति के पांच सचिवों को हटा दिया गया है। खाद की उठान न किये जाने की लापरवाही पर सचिवों पर उप निबंधक सहकारी समितियां ने यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से सहकारिता विभाग के सचिवों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


सहकारिता विभाग की साधन सहकारी समितियां किसानों को खाद का वितरण करती हैं। कई क्षेत्रों से किसानों को समिति से खाद न मिल पाने की शिकायतें आ रही थीं।

विभाग की ओर से जब समितियों की प्रोग्रेस रिपोर्ट खंगाली गई तो करीब पांच समितियों के कार्य चौंकाने वाले पाए गए।

विभाग की रुपईडीह ब्लॉक की साधन सहकारी समिति परसपुर, इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र की समिति पारासराय, मुजेहना ब्लॉक की लखनीपुर, वजीरगंज ब्लॉक की गेंड़सर, नवाबगंज ब्लॉक के कोलम्हपुर समिति पर पिछले छह माह से खाद की उठान नहीं की गई।

इस मामले को सहकारिता के उप निबंधक सहकारी समितियां राघवेंद्र सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने  निबिहा परसपुर समिति के सचिव चंद्रिका प्रसाद वर्मा, पारासराय समिति के सचिव केसरी नारायन शुक्ल, लखनीपुर समिति के राजेश्वरी प्रसाद शुक्ला, गेड़सर समिति के अविनाश शर्मा, कोल्हमपुर समिति के नीरज कुमार मिश्र के हस्ताक्षर की मान्यता समाप्त कर इन्हें पद से हटा दिया है।
विज्ञापन


लापरवाही करने पर पद छीने जाने की कार्रवाई की जद में आए सचिवों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जानी है। विभाग की ओर से इन कर्मियों के खिलाफ जांच चल रही है। अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।

लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। खरीफ सीजन से लेकर अब तक विभाग के पांच समिति के सचिवों ने खाद की उठान नहीं की और न ही विभाग को कोई कारण बताया।
विज्ञापन


समय से क्षेत्र के किसानों को खाद नही मिल पाई। सभी सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें