फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत, 35 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार धीमी पड़ रही है। शहर से लेकर गांवों तक में हर रोज मिलने वाले नऐ संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। लेकिन कोरोना से होने वाली मौत का सिलसिला ज्यों का त्यों बना हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले में पांच लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 35 नये लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने लगा है। कोरोना का संक्रमण दर दो फीसदी से भी नीचे आ गया है। पिछले महीने में जहां हर रोज तीन सौ तक कोरोना संक्रमित मिलते थे वहीं अब नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 तक पहुंच गई है।
गुरुवार को आई 1817 लोगों की कोरोना रिर्पोट में सिर्फ 35 मरीज पॉजिटिव मिले जो कि दो फीसदी से भी कम है। वहीं पांच लोगों की कोरोना संक्रमण से इजाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

नए कोरोना संक्रमितों में से गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अन्य को डाक्टरों की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 785 है। जिसमें 124 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
कोरोना संक्रमण के दौरान गांवों में हो रही लोगों की मौतों की खबर अमर उजाला अखबार में रैगांव में भी मौत से दहशत शीर्षक से प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी ने खरगूपुर नायब को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ स्थलीय जांच के लिए रैगांव गांव में भेजा।
टीम ने गांव के प्रधान व अन्य लोगों से पूछताछ किया जिसमें अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार ही एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से तथा अन्य की कोरोना जांच न कराए जाने व दूसरी बीमारियों से मौत होने की पुष्टि हुई है।
कोरोना ने परिवार की महिला मुखिया को अपना शिकार बनाकर बच्चों को अनाथ कर दिया। अब उन्हें सहारा देने वाला कोई नही है। मामला विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पांडेयचौरा के मजरा मगराइच पुरवा से जुड़ा है। यहां के निवासी रामफेर तिवारी की करीब सात वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।
गरीबी की मार झेलते हुए उनकी पत्नी राजकुमारी मजदूरी मेहनत करके परिवार का भरण पोषण कर रही थी। बीते 16 मई को उसकी तबियत खराब हुई। जिस पर उसे गोंडा ले जाया गया।
जहां जांच के दौरान उसे कोरोना पॉजिटिव घोषित करते हुए कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया। मंगलवार शाम उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान राजेश सिंह ने बताया कि महिला का दाह संस्कार करने के लिये 5 हजार रुपये की सहायता उसकी पुत्री को दी जा चुकी है। पीड़ित के घर के साथ ही पूरे गांव का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें