फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सहायक अध्यापक समेत चार लोगों की मौत, चार नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण से पीड़ित सहायक अध्यापक समेत पांच लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा 10 नए लोग कोरोना संक्रमित पाए गये। वहीं 12 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर अस्पतालों व होम आइसोलेशन में रहकर स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी जरूर आई लेकिन अभी भी संक्रमित लोगों के मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार कोरोना संक्रमण से पीड़ित सहायक अध्यापक रामपाल सिंह समेत चार लोगों की की इलाज के दौरान मौत हो गई।
शिक्षक संगठन अटेवा के जिलाध्यक्ष अमर यादव ने बताया कि कटरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय दुबहा बाजार में तैनात सहायक अध्यापक रामपाल सिंह पिछले सप्ताह कोरोना टीकाकरण की ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए थे जिस पर उन्हें बस्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां जांच में उन्हें कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। रामपाल के निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा, अटेवा जिलाध्यक्ष अमर यादव,कृष्ण गोपाल दूरबार, संदीप मौर्य आदि ने शोक जताया।
तथा अटेवा जिलाध्यक्ष ने मृतक शिक्षक के आश्रितों को मुवावजा दिये जाने की मांग की। वहीं जिले में अस्पतालों में भर्ती चार अन्य लोगों की मौत हो गई तथा 10 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले। 12 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिससे जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 112 बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें