फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो महिलाओं समेत पांच चोटिल, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर(गोंडा)। थाना क्षेत्र परसपुर के दो अलग-अलग गांवों में रास्ते के विवाद को लेकर हुये मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को काफी चोटें आई हैं। सात लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना ग्राम छोटी चरसड़ी, दलित बस्ती की है। यहां के निवासी राजितराम पासवान ने थाने में दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि आने जाने वाले रास्ते के विवाद को लेकर आरोपी रवि पासवान, समैदीन पासवान व गनेश पासवान 03 अगस्त की सुबह उससे अभद्रता कर पिटाई करने लगे। शोर करने पर उसका भतीजा असरफी पासवान बचाने आया तो आरोपियों ने पकड़ कर उसको भी मारा पीटा। जिससे दोनों को काफी चोटें आयी हैं। राजितराम पासवान की तहरीर पर ग्राम बहुवन मदार मांझा, रामपाल पुरवा निवासी रवि पासवान, ग्राम छोटी चरसड़ी, दलित बस्ती निवासी समैदीन पासवान व गनेश पासवान के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरी घटना ग्राम कंडरु, सिंगहा की है।
यहां की निवासिनी मायावती पत्नी भिखई ने थाने में दर्ज कराए रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आने जाने वाले रास्ते के विवाद को लेकर आरोपी रामधनी, सुनील, दुखहरन व गोलू 06 अगस्त की सुबह उससे अभद्रता कर मारने लगे। शोर करने पर उसकी बहू निशा देवी व नाती लवकुश कुमार बचाने आये तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। जिससे सभी को चोटें आई है। मायावती पत्नी भिखई की तहरीर पर इसी गांव निवासी रामधनी, सुनील, दुखहरन व गोलू के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें