फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद कब्र से निकाला विवाहिता का शव

Tue, 01 Sep 2015 10:28 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


28 अगस्त को कौवापुर बाजार निवासी अब्दुल रहमान की पत्नी रुही (22) की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवारीजनों ने शव दफन कर दिया था। 29 अगस्त को रुही की शिवचरनडीह निवासी मां असगरी बेगम ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर ससुरालीजनों पर दहेज के लिए रुही की हत्या करने का आरोप लगाया था।

असगरी का यह भी कहना था कि रुही के पेट में तीन महीने का गर्भ था। छानबीन के बाद पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

मंगलवार को थानाध्यक्ष महराजगंज तराई संजय कुमार ने बताया कि असगरी बेगम की तहरीर पर मृतका के पति अब्दुल रहमान, ससुर कलूटे, सास पतरका तथा ननद रेहाना व जाहिरा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें