फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पांच सीएचसी को मिला अवार्ड

Fri, 20 Sep 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) का चयन हुआ है। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत शासन से इन सीएचसी को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे। इस धनराशि से अधिकारी और कर्मचारी प्रोत्साहित होने के साथ व्यवस्थाएं भी और सुधरेंगी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में शासन से आई टीम ने कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया था। टीम ने अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं, इंफेक्शन कंट्रोल ट्रेनिंग, रखरखाव, स्वच्छता आदि निर्धारित बिंदुओं की जांच की। इसके बाद शासन स्तर पूरे प्रदेश के सीएचसी की समीक्षा हुई। 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले अस्पतालों का योजना में चयन कर लिया गया। इसमें सीएचसी परसपुर को सबसे अधिक 74.14 प्रतिशत, काजीदेवर को 73.14 प्रतिशत, कटराबाजार को 72.2 प्रतिशत, पंड़रीकृपाल को 72 प्रतिशत और इटियाथोक को 70.86 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। इसके लिए इन्हें कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया गया।
एनएचएम की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने जारी आदेश में कहा कि पुरस्कार के रूप में दी गई एक-एक लाख रुपये धनराशि में 75 प्रतिशत गैप क्लोजर, सुदृढ़ीकरण, रखरखाव, स्वच्छता व्यवस्था आदि पर खर्च की जाएगी। 25 प्रतिशत धनराशि अधिकारियों और कर्मचारियों को इंसेंटिव के रूप में सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की जाएगी। क्वालिटी मैनेजर डॉ. सुशील ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना में पांच सीएचसी को एक-एक लाख रुपये पुरस्कार दिया गया है। इससे व्यवस्थाएं और दुरुस्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें