फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्वल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Sat, 27 Feb 2016 11:03 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अफीम कोठी के निकट बालबाड़ी केंद्र परिसर में चल रहा सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शनिवार को समारोहपूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह की मुख्य अतिथि सिटी हॉस्पिटल की चिकित्सका डॉ. इल्मा अहमद व विशिष्ट अतिथि विभा श्रीवास्तव और महाविद्यालय की संस्थापक प्राचार्या डॉ. कृष्णा सिन्हा रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

छात्रा अंकिता, योगिता, सोनाली तिवारी, काजल, कोमल, विभा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शालिनी शुक्ला ने सात दिनों में र्हुइं विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन


डॉ. नीलम छावड़ा व डॉ. अमिता के निर्देशन में छात्रा प्रियंका, नीतू, वंदना, दीप्ति, सना, सारिका ने अनपढ़ जीवन पर नाटक प्रस्तुत किया। सौम्या, सरिता, सुजाता, रीना, साक्षी, प्रिया, कंचन, माया, अवंतिका ने एकांकी नाटक तथा सुजाता, नवांशी ने नृत्य प्रस्तुत किए।

रंगोली प्रतियोगिता में वंदना, दीप्ति, नेहा, अंकिता की टीम ने बाजी मारी। रागिनी शुक्ला ने हास्य व्यंग्य प्रस्तुत कर लोगों को हंसाया।

सात दिनों में बेहतर भूमिका के लिए नवांसी, दीप्ति, सना, शालिनी, सीमा, रश्मि, अवंतिका, अनुष्का, चांदनी, रीतू, दीक्षा, वेदांशी, सपना, कंचल को मेडल, सरिता, हिना, टिंकू, प्रियंका, साक्षी, नेहा को ट्रॉफी प्रदान की गई। शिविर में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में बढ-चढ़कर हिस्सा लेेने के लिए सौम्या, शताक्षी श्रीवास्तव को बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें