फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Mon, 09 Nov 2015 12:23 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के भरत मिलाप चौराहे के पास स्थित किराना के थोक व्यवसायी की दुकान में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निशमन दल ने दो घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में रखा किराने का सारा सामान जल गया। आग से करीब सात रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


शहर के मालवीयनगर के झूलेलाल गली के रहने वाले अशोक रायतानी ने बताया कि उनकी भरत मिलाप चौराहे के समीप किराने की दुकान है, जिसमें वह थोक व्यवसाय करते हैं।
अशोक रायतानी के मुताबिक शनिवार देर रात तीन बजे उनकी दुकान की ऊपरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। भोर में आसपास के लोगों ने दुकान को जलते देखा तो उन्हें मोबाइल फोन पर सूचना दी। उस समय वह मार्निंग वाक पर निकले थे।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर वह दुकान पहुंचे और मोहल्ले वालों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद पहुंचे अग्निशमन दल ने दो घंटे मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

हादसे में दुकान में रखा किराने का सारा सामान जल गया। अशोक रायतानी ने बताया कि आग से करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

इस मामले में अशोक रायतानी ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। नगर कोतवाली के एसएसआई रमाशंकर यादव ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें