फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म के स्टाल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे स्टेशन गोंडा के प्लेटफार्म नंबर दो पर गुरुवार की रात एक स्टाल में आग लग गई। दुकान के अंदर धुंआ उठता देख आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्यूसर से आग बुझा ली। जिससे स्टाल का नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन गोंडा के प्लेटफार्म नंबर दो पर स्थित ठेेकेदार रेखा मिश्रा की अमूल स्टाल नंबर दो में गुरुवार की रात तकरीबन नौ बजे अचानक आग लग गई। आरपीएफ के एएसआई विरेंद्र कुुमार व कांस्टेबल शशिभूषण पांडेय ने दुकान के अंदर से धुंआ उठता देखा तो इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर को दी।
सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दो फायर एक्सटिंग्यूसर भेजे गये। जिससे आरपीएफ के जवानों ने स्टाल का ताला तोड़कर सबसे पहले बिजली का कनेक्शन काटा। इसके बाद आग पर काबू पाते हुए उसे बुझा लिया गया। इससे दुुकान का नुकसान नहीं हुआ और न ही आग फैलने पाई। आग की सूचना स्टाल मालिक को भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें