फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग

Sat, 14 Nov 2015 10:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर बाजार में स्थित साइकिल की एक दुकान में शुक्रवार देर रात आग लग गई, जिससे एक लाख रुपये की संपत्ति जल गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले लुटावन ने बताया कि वह फतेहपुर बाजार में साइकिल की दुकान करते हैं।
 लुटावन के मुताबिक शुक्रवार रात नौ बजे वह दुकान बंद करने के बाद ताला लगाकर अपने घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।

लुटावन के मुताबिक आग से एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस मामले में लुटावन ने देहात कोतवाली में तहरीर दी है।

देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक फणींद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें