फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में लगी आग, सामान जला

Sun, 17 Jan 2016 11:35 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा परसपुर में अंजही गली नयी बस्ती स्थित जबरिया स्कूल के पास रविवार दोपहर लगी आग से फूस का मकान जल गया। आग से अनाज, कपड़ा, बर्तन तथा अन्य सामान राख हो गया। हादसे में करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


यह हादसा अब्बास अली के मकान में हुआ। हादसे के वक्त घर में  छोटे बच्चे थे।आग लगने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह काबू पाया लेकिन तब बर्तन, कपड़े, अनाज समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


हादसे में करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार भीषण ठण्ड में खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर है।

क्षेत्रीय कानूनगो राजेन्द्र कुमार ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील में दी गयी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें