गोंडा। विकास खंड झंझरी के जमदरा गांव निवासी बलराम मौर्य की गोंडा-धानेपुर मार्ग पर सब्जी मंडी के सामने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। पीड़ित बलराम मौर्य ने बताया कि सुबह 10 बजे दुकान खोलकर शहर में कुछ सामान लेने गया था, तभी शाॅर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। जिससे 12 टीवी, पंखा, मोबाइल, डीजे साउंड समेत लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।