फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 16 बीघे जमीन के लालच में हुई थी रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या

Sun, 19 May 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के गूंगीदेई गांव की रहने वाली सेवानिवृत्त शिक्षिका की हत्या उनके पुत्र और पौत्र ने 16 बीघा जमीन के लालच में की थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र व पौत्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकीनगर बहराइच रोड निवासी नीरज सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के मुताबिक धानेपुर के गूंगीदेई गांव की रहने वाली उनकी मां केशव कुमारी सिंह (75) सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। मां गांव के पास स्थित अपनी 16 बीघा जमीन उनके नाम करना चाहती थीं। इसलिए 16 मई को कचहरी स्थित निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री करने गई थीं। तभी उनका भाई संतोष कुमार सिंह अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ पहुंचा और मां को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गया। इसी के बाद शुक्रवार भोर उनकी मां को मृत हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। प्रतिभा ने अपने भाई संतोष कु़मार सिंह, उसके बेटे आवेश कुमार सिंह, पत्नी संगीता सिंह, बेटी अंजली सिंह, हेमंत कुमार सिंह समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इंस्पेक्टर वेदप्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपी संतोष कुमार सिंह व उसके बेटे आवेश कुमार सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि केशव कुमारी शहर के जानकी नगर स्थित अपना मकान प्रतिभा सिंह के नाम बैनामा कर चुकी थीं। वह गांव की 16 बीघा जमीन भी प्रतिभा के नाम बैनामा करने गई थीं। इसी को लेकर दोनों अपने साथियों के साथ रजिस्ट्री कार्यालय से उन्हें जबरन घर ले आए और गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें