फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घालुओं से भरी बस आग का गोला बनी, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

विज्ञापन
21-गोंडा में अयोध्या रोड पर धू धू कर जलती टूरिस्ट बस - फोटो : GONDA
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। सावन पूर्णिमा पर अयोध्या से स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट बस गुरुवार देर शाम वजीरगंज पहुंचते ही आग के गोले में तब्दील हो गई। बस में लगभग 80 यात्री सवार थे, जिसमें से कुछ यात्री बस की छत पर भी बैठे थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ वजीरगंज ने सभी यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य तक रवाना किया। सावन पूर्णिमा व रक्षाबंधन के पर बहराइच से श्रद्धालु एक निजी बस से अयोध्या नहाने व दर्शन करने के लिए गए थे। स्नान करने के बाद गुरुवार की देर शाम लौट रही श्रद्धालुओं से खचाखच भरी बस वजीरगंज के पास पहुंचते ही आग का गोला बन गई। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी। यात्रियों ने किसी तरह से बस से निकल कर अपनी जान बचाई, लेकिन वे अपने सामानों को नहीं बचा सके। आग लगने का कारण बस में शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने फायर ब्रिगेड को फोन कर बुलाया, मगर बस के जल जाने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची। एसएचओ वजीरगंज संजय कुमार दूबे ने यात्रियों को विभिन्न वाहनों से उनके गंतव्य तक के लिए रवाना किया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस के जलने तक हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें