फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रंजिश में सगे भाइयों सहित तीन को पीटा, की फायरिंग

Thu, 02 Mar 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रंजिश में महिपत सिंह पुरवा ठोरंहस में गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर सगे भाइयाें समेत तीन लोगों को जमकर पीटा। हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। इस मामले में कोतवाली देहात में 11 लोगोंं के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के महिपत सिंह पुरवा ठोरहस गांव निवासी मदनमोहन सिंह ने बताया कि उसके गांव के रहने वाले प्रिंस सिंह से रंजिश चल रही थी। गुरुवार की सुबह प्रिंस सिंह अपने साथियों संग लोहे की रॉड, लाठी, फरसा व असलहा लेकर उसके घर पर चढ़ आए और पिता राजेश सिंह 55, चाचा जटाशंकर सिंह 35, इंद्र बहादुर सिंह व चाची गीता सिंह पत्नी जटा शंकर सिंह को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। जाते समय हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की।
गंभीर हालत में राजेश सिंह और जटा शंकर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत में दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मदन मोहन सिंह ने कोतवाली देहात में प्रिंस सिंह समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मदन मोहन सिंह की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें