फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छप्पर में लगी आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अज्ञात कारणों से बृहस्पतिवार की दोपहर बाद छप्पर के घर में आग लग गई। उसके चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज के नौशहरा गांव निवासी जयजय राम यादव परिवार के लोगों के साथ खेत में काम करने गए थे। घर में उनकी माता धनराजी (70) अकेली थी। दोपहर बाद छप्पर में अचानक आग लग गई। गांव के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया। मगर तब तक वो आग की चपेट में आने से जिंदा जल गईं। आग में छप्पर का घर समेत गृहस्थी का सामान भी जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहसीलदार तरबगंज डॉ. पुष्कर मिश्रा ने राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया है, हल्का लेखपाल को पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें