फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरकारी कॉलोनी में अवैध कब्जेदारों पर होगा मुकदमा

Sun, 30 Jul 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गाेंडा। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने देवीपाटन मंडल के सभी जिलाधिकारियों को परिसंपत्तियों एवं राजकीय काॅलोनियों की जांच कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजकीय काॅलोनियों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को तत्काल प्रभाव से बेदखल करने का निर्देश दिया है। जो सरकारी कार्मिक नहीं हैं और फिर भी अनधिकृत कब्जेदार हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई के साथ ही आवास खाली कराने के निर्देश मंडल के सभी डीएम को दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल के सभी जनपदों से यह मामला आश्चर्यजनक रूप से संज्ञान में आया है कि राजकीय परिसम्पत्तियों एवं काॅलोनियों में लंबे समय से तमाम लोग अवैध रूप से अध्यासित हैं। साथ ही ऐसे लोग भी काबिज हैं जो कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी भी नहीं है। चूंकि यह मामला काफी गंभीर है अतः इसको लेकर देवीपाटन मंडल के सभी जिलाधिकारियों को कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने सभी डीएम को 16 अगस्त तक विभागवार परिसंपत्तियों की आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें