फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीआईएफ घोटाले में 19 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 10 Apr 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीह/गोंडा। आकांक्षी ब्लॉक रुपईडीह में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत सामुदायिक निवेश निधि घोटाले में खरगूपुर पुलिस ने तत्कालीन ब्लॉक मिशन मैनेजर, संकुल संघ, ग्राम संगठन और स्वयं सहायता समूह की दीदियों समेत 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि एडीओ आईएसबी विष्णु प्रजापति की तहरीर पर भारतीय महिला संकुल प्रेरणा संघ अध्यक्ष अर्जना गोस्वामी, सचिव राजरानी, कोषाध्यक्ष अंक कुमारी, नंदबाबा ग्राम संगठन समिति पंचरुखी मनोहरजोत की अध्यक्ष रेनू, सचिव नीता और कोषाध्यक्ष वंदना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसी तरह से जयमाता दी स्वयं सहायता समूह खरगूपुर की सचिव पूजा मिश्रा, कोषाध्यक्ष सून, ब्लॉक मिशन मैनेजर कुलदीप तिवारी, कोमल आजीविका मिशन ग्राम संगठन खरगूपुर सचिव रेखा वर्मा, कोषाध्यक्ष कामिनी देवी, महिला सशक्तिकरण स्वयं सहायता समूह पचरन की सचिव नन्की और कोषाध्यक्ष कामू के खिलाफ भी केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इनके साथ ही राम किशोर पांडेय, हरियाली प्रेरणा ग्राम संगठन लालनगर की सचिव रीता, कोषाध्यक्ष सुनीता, किसान प्रेरणा ग्राम संगठन गौनरिया की अध्यक्ष अनीता, कोषाध्यक्ष मंजू और लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह गौनरिया की कोषाध्यक्ष राजकुमारी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि इन पदाधिकारियों ने मिलीभगत करके मनमाने तरीके से मानक से अधिक सामुदायिक निवेश निधि जारी करके सरकारी रकम की बंदरबांट की है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
बीते 24 जनवरी को तहरीर देने के बाद भी लंबे समय तक खरगूपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की थी। इसे देखते हुए बीती छह अप्रैल को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ सीआईएफ घोटाले में दर्ज नहीं हुई एफआईआर का मामला प्रमुखता से उजागर किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें