फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में मौत की पांच साल बाद एफआईआर

Sat, 07 Nov 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। सड़क हादसे में मौत के मामले में करीब पांच साल बाद न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने और वाहन बंद किए जाने की बात कहकर उसे गुमराह किया था।
विज्ञापन


नगर के गाड़ी बाजार पूर्वी निवासी मीना ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि तीन नवंबर 2021 को उनके पति दिनेश कश्यप उर्फ पिंटू भुलियापुर मोड़ के पास पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। उस समय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने और वाहन को बंद किए जाने की बात कही थी। बाद में पता चला कि मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज ही नहीं हुई थी। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित वाहन का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें