फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: न्यायालय के आदेश पर छह लोगों पर धोखाधड़ी की एफआईआर

Wed, 03 Jun 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। न्यायालय के आदेश पर फर्जी वसीयतनामा तैयार कर जमीन हड़पने के मामले में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के छावनी सरकार निवासी केशरी सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि मृतक बृजमोहन उनके सगे भाई थे। 20 अक्तूबर 2012 को बृजमोहन की मृत्यु हो गई। जिसकी अंकना जन्म-मृत्यु पंजीयन रजिस्टर एवं परिवार रजिस्टर में है।
विज्ञापन

बृजमोहन की शादी नहीं हुई थी। सगा भाई होने के नाते बृज मोहन की सेवा परवरिश करता रहा। उनके हिस्से की जमीन पर भी उसका कब्जा था। बृजमोहन की मृत्यु के बाद कुछ लोगों ने मिलीभगत करके फर्जी वसीयतनामा तैयार करा लिया। 18 अक्तूबर 2021 को किसी व्यक्ति को खड़ा करके धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने बृजमोहन की मृत्यु की तारीख 30 मार्च 2024 दिखाई है। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें