कटरा बाजार। मेहरबानाबाद खास गांव में शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
देहात कोतवाली के लंभुआ बालपुर निवासी अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रचना की शादी छह माह पहले मेहरबानाबाद खास निवासी विनय कुमार से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले सोने की चेन, भैंस और एक लाख रुपये नकद की मांग को लेकर रचना को प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को रचना का शव फंदे से लटका मिला था।
थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति विनय, ससुर सुभाष उर्फ गल्लर, सास रीता, जेठ राजू व राजेश और जेठानियों समेत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ आनंद राय का कहना है कि कटरा बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)