फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बैंक के दो खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर

Mon, 12 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में इस्तेमाल किए जाने की आशंका में दो बैंक खाताधारकों के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों बैंक खातों के संबंध में अलग-अलग राज्यों में नौ-नौ शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से मिली रकम के लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में किया जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गृह मंत्रालय के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी), समन्वय, प्रतिबिंब और अन्य डिजिटल माध्यमों से मिली सूचनाओं का विश्लेषण किया गया। इसमें फरहान निवासी राजा मोहल्ला और हैदर अली निवासी इमामबाड़ा, फैजाबाद रोड के बैंक ऑफ इंडिया खातों से संबंधित कुल 18 शिकायतें सामने आईं। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक पिंटू कुमार यादव की तहरीर पर दोनों खाताधारकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें