फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: व्यवसायी की मौत मामले में तीन पर प्राथमिकी

Sun, 05 Apr 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। शाहपुर निवासी अयाज उर्फ भोलू की तहरीर पर पुलिस ने मौरंग व्यवसायी मोहम्मद मुमताज (50) की मौत के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अयाज ने बताया कि गांव के अब्दुल राजिक उस्मानी, मोहम्मद फिरोज और फहीमुलहक उनके भाई से रंजिश रखते थे। आरोपी उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

बीते एक अप्रैल को राजिक के इशारे पर फिरोज व फहीम मुमताज के घर पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अपमानित किया। विरोध पर हाथापाई करते हुए धक्का दे दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मुमताज गहरे सदमे में आ गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि उच्च रक्तचाप और मानसिक आघात के कारण उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार, गैर इरादतन हत्या व साजिश रचने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। उधर, पूर्व बसपा नेता राजिक उस्मानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि चुनावी रंजिश में उन्हें फंसाया जा रहा है। घटना के दिन वह लखनऊ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें