फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षिका से अभद्रता पर शिक्षक के खिलाफ एफआईआर

Fri, 24 Apr 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी/नवाबगंज। क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका के साथ अभद्रता, छेड़खानी और पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक मोहम्मद रशीद अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अयोध्या निवासी पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार सुबह पति के साथ विद्यालय पहुंचने पर आरोपी शिक्षक उनका वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर उसने शिक्षिका से अभद्रता की, छेड़खानी की और आपत्तिजनक तरीके से हाथ पकड़कर पिटाई भी की। शोर सुनकर अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी शिक्षिकाओं व छात्राओं का वीडियो बनाता रहा है, जिसकी शिकायत पहले भी की जा चुकी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें