फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़, सात पर एफआईआर

Fri, 24 Jul 2026 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोग लंबे समय से उस पर व उसकी बेटी पर अश्लील टिप्पणियां करते थे। आरोप है कि आरोपी बेटी की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते थे। महिला के अनुसार, 17 जून 2026 को उसके पति घर पर नहीं थे। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आए और उसके व उसकी बेटी के साथ मारपीट की। आरोप है कि एक महिला आरोपी ने उसकी अंगुली दांत से काट ली, जबकि अन्य आरोपियों ने डंडों से हमला कर घायल कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया और बेटी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
महिला ने आरोप लगाया कि एक आरोपी उसकी बेटी की लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग करता है और एआई तकनीक का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता है। सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उल्टे उसके पति के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई कर चालान कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें जमानत करानी पड़ी। पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह को सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें