फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कालाबाजारी के आरोप में कोटेदार के खिलाफ एफआईआर

Sat, 10 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर। ई पॉस मशीन खुलने से पहले 96 क्विंटल खाद्यान्न की कालाबाजारी करने के आरोप में कोटेदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रुपईडीह ब्लॉक की ग्राम पंचायत विशुनापुर निवासी दिलीप कुमार ने छह अक्तूबर को प्रशासन से शिकायत की थी कि कोटेदार रामचरन ने 25 सितंबर को आया सरकारी खाद्यान्न मशीन खुलने से पहले ही बाजार में बेच दिया।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक रणधीर यादव ने बताया कि शिकायत के क्रम में गोदाम का निरीक्षण किया गया। कोटेदार मौके पर नहीं मिला। उसके बेटे राजमन की मौजूदगी में जांच की गई। वहां पांच क्विंटल 74 किलोग्राम गेहूं व 124 क्विंटल 54 किलोग्राम चावल होना चाहिए था लेकिन साढ़े तीन क्विंटल गेहूं व 30 क्विंटल चावल ही मिला। रजिस्टर व ई पास मशीन से मिलान पर 96 क्विंटल से अधिक खाद्यान्न गायब पाया गया। पूछताछ में बेटा विवाद करने लगा। इस पर एसडीएम को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में सहयोग किया।
आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि बचा हुआ खाद्यान्न गांव के ही अन्य कोटेदार राम संवारे की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। दुकान के निलंबन के लिए एसडीएम सदर को पत्र भेजा गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की संस्तुति पर आरोपी कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें