फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मृतक की जमीन हड़पने में पांच पर एफआईआर

Wed, 14 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी। मृत व्यक्ति की पत्नी बनकर जमीन की वरासत कराने के मामले में न्यायालय के आदेश पर मां-बेटे समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मोतीगंज के नौबरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि धनौली की कलावती ने अपने बेटों राजकुमार, राजेश कुमार और अनिल कुमार के साथ मिलकर उनके चाचा जनकराम की जमीन हड़पने की कोशिश की। जनकराम की पत्नी निर्मला की मृत्यु वर्ष 2012 में हो गई थी। जनकराम का निधन 13 मार्च 2025 को हुआ था और उनकी कोई संतान नहीं थी।
वीरेंद्र के मुताबिक, परिवार रजिस्टर में कलावती का नाम दर्ज कराने और जमीन की वरासत कराने का प्रयास किया गया। जांच में नौबरा ग्राम पंचायत में कलावती के निवास की पुष्टि नहीं हुई। शिकायत पर कार्रवाई न होने के बाद वीरेंद्र ने न्यायालय की शरण ली। सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कलावती, उसके तीन बेटों और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें