फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: देवरियाकला की प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

Mon, 18 May 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवरियाकला ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने पर डीएम प्रियंका निरंजन ने प्रधान निर्मला देवी के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। ग्राम पंचायत सचिव पर भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि डेढ़ वर्ष पहले गांव के ही अखिलेश तिवारी ने धांधली की शिकायत की थी। जांच में सड़क निर्माण और ह्यूम पाइप खरीद में गड़बड़ी पाई गई। काम कराए बिना ही सरकारी धन निकाल लिया गया। पंचायत भवन की मरम्मत में भी भुगतान की जांच जारी है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधान के अधिकार सीज किए गए हैं। अंतिम जांच के लिए नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंचायत कार्य के लिए त्रिस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव मांगा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें