गोंडा। करनैलगंज क्षेत्र के फतेहपुर कोटहना चौहान पुरवा निवासी दान बहादुर का पुत्र विकास (14) शनिवार सुबह नदी के किनारे शौच के लिए गया था। तभी पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन उसे नदी से निकालकर सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया। जहां डॉ. सौम्या ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, एसडीएम हीरालाल ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।