फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, 40 लोगाें पर केस

Sun, 26 May 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज में बेलसर मार्ग पर बस स्टॉप के समीप भूमि पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को हुई मारपीट में दस लोगों को नामजद करते हुए 30 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


बेलसर मार्ग पर बस स्टॉप के समीप शुक्रवार को भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट व पथराव में शीशव गांव निवासी देवी प्रसाद मिश्र व रामापुर निवासी अधिवक्ता ऋषि पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

देवी प्रसाद के बेटे मदनेश्वर मिश्र ने थाने पर मार्कंडेय पांडेय, उसके पुत्र शशिभूषण व ऋषि, भाई पुंडरीक, आलोक, देवशरन को नामजद करते हुए घर की महिलाओं व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि वह अपने खाते की भूमि पर निर्माण करा रहा था तभी आरोपियों ने उनके पिता देवी प्रसाद पर लाठी, डंडे, लोहे की राॅड से हमला कर दिया व घर की महिलाओं ने छत से पथराव किया।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से मार्कंडेय पांडेय ने शीशव निवासी देवी प्रसाद, उनके बेटे मदनेश्वर व भाई राजनरायन, रत्नेश्वर मिश्र को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में अधिवक्ता मारकंडेय पांडेय ने बताया कि आरोपी लाठी-डंडे, बांका, कुल्हाड़ी, फरसा लेकर बैठे थे। ये सभी 50 मजदूर व मिस्त्री लगाकर उनकी पैतृक भूमि पर जबरन निर्माण करा रहे थे। बेटे ऋषि पांडेय ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व फरसा से हमला कर दिया। इंस्पेक्टर समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दस लोगों को नामजद करते हुए 30 अन्य के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें