फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विनोद हत्याकांड में पांचवां आरोपी पकड़ा

Tue, 03 Nov 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विनोद साहनी हत्याकांड के पांचवें आरोपी आलोक सिंह उर्फ आकाश निवासी रेक्सड़िया सरपंच पुरवा को मंगलवार को कचहरी गेट के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद किया है। परसपुर के रेक्सड़िया निवासी व्यापारी विनोद साहनी 09 सितंबर की रात अपनी बर्तन की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने रोककर उन पर धारदार हथियार, डंडा व भाला से हमला कर दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उन्हें सीएचसी परसपुर ले जाया गया था। जहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया था, इलाज के दौरान दूसरे दिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में पांच नामजद व अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने लखनऊ और गोंडा कलेक्ट्रेट में धरना दिया था।
सीओ आनंद राय ने बताया कि मंगलवार को पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले चार आरोपियों शुभम सिंह, सुभाष सिंह अंतिम सिंह व वरुणदेव सिंह उर्फ अंशू को गिरफ्तार किया जा चुका है। विवेचना कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें