फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व

Sat, 16 Jan 2016 11:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मालवीय नगर गुरुद्वारे में सुबह से ही सिख धर्म के साथ सभी धर्मों के लोगों को आना-जाना रहा। लोगों ने माथा टेका। इसके बाद हजूरी रागी जौहर सिंह ने वाहु वाहु गोविंद सिंह आये गुरु चेला, पियो पाहुल खण्डेधार होये जन्म सुहेला।
विज्ञापन


अमृतसर से आए जसवंत सिंह ने भजन पवन पवित्र मित्र आज मोरे आये हैं, आज मोरे आये हैं का गायन किया। हरदोई के मुख्य विकास अधिकारी वीके गुप्ता को गुरुद्वारा के महामंत्री सरदार राजेंद्र सिंह खुराना ने व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सिंह पत्नी सूरज सिंह को मनमोहन कौर ने सिरोपा भेंट किया।

नगर कीर्तन में सहयोग के लिए गोपाल गुप्ता को सम्मानित किया गया। गुरु की अरदास व हुकुमनामा के बाद लोगों ने लंगर में प्रसाद छका। इस मौके पर इंद्रपाल सिंह, इकबाल सिंह, महेंद्र सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह, संजू छाबड़ा, पिंटू चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें