फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: समितियों पर खाद का संकट, किसान परेशान

Wed, 19 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रभा ग्राम/मोतीगंज/माधोपुर/धानेपुर/खरगूपुर/इटियाथोक। रबी की बोआई शुरू होने के साथ ही किसानों के लिए उर्वरक का संकट शुरू हो गया। सोमवार को समितियों की पड़ताल कराई गई। इसमें अधिकांश समितियों पर खाद उपलब्ध न होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

इटियाथोक ब्लॉक की जानकीनगर सहकारी समिति पर खाद नहीं थी। सचिव मदन मोहन तिवारी ने बताया कि आरओ जमा हो चुका है। एक-दो दिन में खाद पहुंच जाएगी। समिति पर सन्नाटा पसरा रहा। डीएपी व यूरिया न मिलने से किसान परेशान हैं। समय पर खाद न मिलने से फसलों की पैदावार, गुणवत्ता और मात्रा पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
मोतीगंज स्थित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र में डीएपी खाद न होने से किसान परेशान हैं। गौरवा कानूनगो के पीर मोहम्मद, नगरा के प्रह्लाद और काजीदेवर के रामकरन ने बताया कि केंद्र पर डीएपी उपलब्ध नहीं है। गोदाम प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि ट्रिपल सुपर फास्फेट (टीएसपी) खाद 1300 रुपये में उपलब्ध है, जबकि डीएपी की 300 बोरी जल्द आ जाएगी।
विज्ञापन


धानेपुर बी-पैक्स में खाद का स्टॉक समाप्त होने से सोमवार को सन्नाटा छाया रहा। सचिव रामभवन ने बताया कि बुधवार को मिली 300 बोरी टीएसपी शुक्रवार तक खत्म हो गई। 300 बोरी का अतिरिक्त आवंटन हो चुका है। समिति पर पहुंचते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा। वहीं बी-पैक्स माधवगंज व रेतवागाड़ा पर डीएपी उपलब्ध है। सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि रेतवागाड़ा में 200 बोरी डीएपी में से सोमवार दोपहर तक 94 बोरी शेष है। माधवगंज में 58 बोरी डीएपी उपलब्ध है और वितरण जारी है।
खरगूपुर में बी-पैक्स भंगहा के सचिव कुलदीप विश्वकर्मा ने बताया कि समिति पर केवल 44 बोरी यूरिया और चार बोरी डीएपी उपलब्ध है, जबकि एनपीके इस समय स्टॉक में नहीं है। सोमवार को समिति पर उपलब्ध खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


इटियाथोक के साधन सहकारी समिति भटपी के सचिव अखिलेश पांडेय ने फोन पर बताया कि समिति पर 40 बोरी यूरिया, 130 बोरी डीएपी और 70 बोरी एनपीके उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें