फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गला घोंटकर महिला अनुदेशक की हत्या

Fri, 04 Apr 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विनीता सरोज की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोंडा। पहली अप्रैल से लापता बलरामपुर के जिला पंचायत परिसर स्थित कंपोजिट स्कूल की अनुदेशक विनीता सरोज (42) की उनके करीबी ने ही गला घोंटकर हत्या कर शव गोंडा के खरगूपुर के गौनरिया नाले में फेंक दिया। कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को विनीता का शव बरामद किया है।
विज्ञापन

बलरामपुर के एसपी विकास कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस निवासी मदन कुमार ने दो अप्रैल को नगर कोतवाली में सूचना दी थी। जिसमें कहा कि उनकी पत्नी विनीता सरोज पहली अप्रैल की शाम को छह बजे घर से बाजार गई थीं। उसके बाद से लापता हैं। बताया कि विनीता मोबाइल भी साथ लेकर गई हैं, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में छानबीन शुरू की।
सर्विलांस टीम व नगर कोतवाली पुलिस ने विनीता की कॉल डिटेल खंगाली तो एचडीएफसी बैंक में कार्यरत उमेश कुमार से बातचीत होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने उमेश से पूछताछ शुरू की। पहले तो वह इधर-उधर घुमाता रहा। बाद में बताया कि विनीता से उसकी नजदीकी थी। आपस में विवाद होने के कारण उसने विनीता की हत्या करके शव को खरगूपुर के गौनरिया नाले में फेंक दिया है। इस पर बलरामपुर पुलिस ने गोंडा पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी गोंडा विनीत जायसवाल ने तत्काल खरगूपुर पुलिस को मौके पर भेजा। बृहस्पतिवार शाम को नाले से शव बरामद किया गया है। इसकी जानकारी बलरामपुर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

एसपी बलरामपुर विकास कुमार ने बताया कि आरोपी उमेश कुमार से और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें