फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सर्वर दुरुस्त होते ही डुप्लीकेट मतदाताओं की फीडिंग शुरू

Wed, 11 Mar 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में राज्य निर्वाचन आयोग का सर्वर दुरुस्त होने के बाद ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में डुप्लीकेट नामों की जांच और फीडिंग का काम तेज हो गया है। अब तक 6.74 लाख से अधिक मतदाताओं की जांच व फीडिंग हो चुकी है। इसमें करीब 1.13 लाख मतदाता डुप्लीकेट, मृत या स्थानांतरित पाए गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जिले की 1192 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में करीब 10.09 लाख मतदाताओं के डुप्लीकेट होने की आशंका जताई गई थी। आयोग के निर्देश पर इन सभी नामों की जांच कर फीडिंग की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि सर्वर में तकनीकी खामियों के कारण कुछ दिनों तक काम बाधित रहा, लेकिन सर्वर ठीक होने के बाद प्रक्रिया फिर शुरू कर दी गई है। अब शेष करीब 3.30 लाख मतदाताओं की जांच और फीडिंग का काम 16 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि जिलाधिकारी की ओर से सभी एसडीएम को 16 मार्च तक जांच व फीडिंग के निर्देश जारी किए गए हैं।

करनैलगंज और तरबगंज की प्रगति सबसे कमजोर
जांच और फीडिंग की प्रगति में कुछ तहसीलें पीछे चल रही हैं। करनैलगंज में 43.81 प्रतिशत की जांच अभी बाकी है। तरबगंज में 45.16 प्रतिशत व गोंडा सदर में 32.70 प्रतिशत काम शेष है। अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के लिए सभी तहसीलों को तेजी से फीडिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मई-जून में हो सकते हैं पंचायत चुनाव
अधिकारियों के अनुसार पंचायत चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नामांकन पत्र और अन्य जरूरी सामग्री की आपूर्ति हो चुकी है। 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद बूथ निर्धारण और पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मई-जून में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें