फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जांच का डर दिखा पूर्व प्रधान से 10 हजार की ठगी

Fri, 28 Feb 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। थाना क्षेत्र के वरवलिया कुर्मी गांव निवासी पूर्व प्रधान को राजभवन से जांच का डर दिखाकर जालसाजों ने 10 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान रामसभा ने बताया कि बीते 18 फरवरी की शाम उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कलेक्टर ऑफिस का जांच अधिकारी बताया। कहा कि वर्तमान प्रधान रामजियावन ने आपके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव में कूड़ाघर नहीं बनने दे रहे हैं। इस मामले में वर्तमान प्रधान ने शिकायती पत्र देकर राजभवन के सयुंक्त सचिव से भी शिकायत की है। जालसाज ने एक मोबाइल नंबर देते हुए संयुक्त सचिव से तुरंत बात करने के लिए कहा।
पीड़ित ने जब उस नंबर पर फोन किया तो उधर से एक व्यक्ति बोला- राजभवन से संयुक्त सचिव बोल रहा हूं...। फिर उसने पूर्व प्रधान रामसभा को शिकायत के बारे में बताते हुए मदद के लिए 10 हजार रुपये मांगे। इसके बाद किसी अभय कुमार यादव के फोन बारकोड पर तीन बार में 10 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान रामसभा का कहना है कि रकम न होने पर उन्होंने दोस्त से उधार लेकर 10 हजार रुपये दिए थे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद रामसभा की तहरीर पर दो अज्ञात मोबाइल नंबर सहित बारकोड धारक अभय के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें