फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

Sun, 16 Aug 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर। डाल पुरवा के पास शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पिता और दो पुत्र घायल हो गए। वहीं, दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर जा रही यूपी 112 की पुलिस गाड़ी भी रास्ते में एक अन्य बोलेरो से टकरा गई। हालांकि, पुलिस वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

डाल पुरवा निवासी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनका बेटा शुभम अपने बच्चों आरुष व अंश को स्कूल से लेकर घर लौट रहा था। गांव के पास मोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शुभम व अंश गंभीर रूप से घायल हो गए। आरुष को मामूली चोटें आई हैं। तीनों घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, घटनास्थल से करीब 100 मीटर पहले पीआरवी भी एक बोलेरो से टकरा गई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। हलधरमऊ चौकी प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें