फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगा सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा

Sat, 25 Feb 2017 11:18 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में सड़क व नहर निर्माण के लिए किसानों के जमीन का अधिग्रहण कराया जाएगा। अधिग्रहीत जमीन के एवज में किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिलाया जाएगा। किसानों से निर्धारित तिथियों में जमीन के पत्रजात तथा बैंक पासबुक के साथ कलेक्ट्रेट में बुलाया गया है।
विज्ञापन


डीएम राम विशाल मिश्र ने शनिवार को बताया कि सदर व तुलसीपुर तहसीलों में सरयू नहर निर्माण और सड़क निर्माण के लिए किसानों के जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके एवज में किसानों को वर्तमान सर्किल रेट के सापेक्ष चार गुना मुआवजा तत्काल दिया जाएगा। सभी किसानों से बातचीत कर आम सहमति से जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों के जमीन अधिग्रहण व मुआवजा दिलाने में कोई लापरवाही न बरती जाए। गांवों में तैनात लेखपाल वरासत प्रकरण के संबंध में किसानों से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


बैंक पासबुक की प्रति आईएफएससी कोड के साथ एक पासपोर्ट फोटो व रसीदी टिकट के साथ 17 मार्च को कलेक्ट्रेट में आमंत्रित किया गया है। जमीन बैनामा होने के तत्काल बाद सभी किसानों के अकाउंट में सर्किल रेट के आधार पर चार गुना मुआवजा ट्रांसफर कर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें