गोंडा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय औद्यानिक गोष्ठी एवं प्रशिक्षण का आयोजन छपिया ब्लाक सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का उद्घाटन किया।
विधायक प्रभात वर्मा ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए फसलों के साथ-साथ सब्जी की खेती भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सब्जी की खेती करने से सरकार द्वारा किसानों को सीधे प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रभात वर्मा ने बताया कि जब से केंद्र व उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे किसानों की आय को बढ़ाने में काफी प्रयास किया गया है। उद्यान विभाग द्वारा गांव-गांव में सब्जी, फूल आदि की खेती करने का वैज्ञानिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
गोष्ठी का संचालन अनिल कुमार शुक्ल ने किया। गोष्ठी को ब्लॉक प्रमुख छपिया बिंद्रा प्रसाद शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव, कृषि वैज्ञानिक राम लखन यादव ने संबोधित किया।
इस मौके पर कमलेश पांडेय, मिथिलेश पांडे, अर्चना सिंह, पप्पू शुक्ला, विद्याराम प्रधान, राजन सिंह, विक्रम प्रसाद, भूपेश मिश्रा, रंक्षाराम वर्मा, भगवानदीन मिश्रा आदि उपस्थिति रहे। गोष्ठी में उन्नतशील कृषकों माता बदल द्विवेदी, राजेश, मनीराम, अमृत नाथ तिवारी, जगदंबा प्रसाद वर्मा, राजू मौर्या आदि किसानों को सब्जी की अच्छी खेती करने के लिये सम्मानित किया गया।