फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई न होने पर किसानों का प्रदर्शन

Sat, 21 Dec 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। तहसील क्षेत्र के रांगी व महरमपुर ग्राम पंचायत में बाढ़ सहायता राशि दिलाने में हुई धांधली के मामले में कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर किसानों ने नाराजगी जताई। शनिवार को दोनों ग्राम पंचायतों से पचास से अधिक किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि जिस लेखपाल की शिकायत हुई थी, उसे गांव से हटाकर तहसील कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि किसानों की खतौनी में अपात्रों के नाम दर्शाकर बाढ़ राहत राशि के वितरण में धांधली की गई है। मामले में राजस्व लेखपाल नितीश कुमार के खिलाफ डीएम, सीएम, मुख्य सचिव, राजस्व परिषद में शिकायत दर्ज कराई गई। डीएम ने एडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम भी गठित की, टीम ने गांव पहुंचकर जांच भी की। मगर आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इस पर गांव के प्रेमनाथ पांडेय, मधुबाला मिश्रा, देवी प्रसाद पांडेय, सुरेश, सत्यदेव, महेश, अंजनी कुमार, प्रहलाद गुप्ता, श्रवण, तुलसीराम मिश्र, यज्ञ प्रकाश आदि किसानों ने शनिवार को फिर से शिकायत की है। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि एडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें