फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आया दूनी करने को तकनीकी खेती पर दिया जोर

विज्ञापन
गोंडा के नवाबगंज में कृषि कल्याण मिशन के तहत लगे किसान मेले की प्रदर्शनी देखते समाज कल्याणमंत्र? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। 2022 तक किसानों की आय को दो गुना करना है। लेकिन सरकार के द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे परिवर्तन कुछ लोगों को रास नहीं आ रहे हैं। वे किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उक्त बातें प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान कल्याण मिशन के तहत किसान मेले में मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को संबोधित करते हुए कहीं।
बुधवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित किसान कल्याण मिशन के तहत किसान गोष्ठी में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री रमापति शास्त्री तथा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस दौरान मेले में स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, वन, समाज कल्याण, मंडी समिति, महिला स्वयं सहायता समूह तथा बाल विकास विभाग द्वारा लगाए स्टालों का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूह तथा प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी झिन्नू प्रसाद प्रजापति, मंगला देवी,राम जनक भारती, राम लौटन सहित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
किसान मेले में विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि इस तरह से मेले का आयोजन करना प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है। किसान गोष्ठी से किसानों में जागरूकता आती है। उप निदेशक कृषि मुकुल तिवारी ने सरकार के द्वारा दी जा रही सब्सिडी के बारे में किसानों को बताया।
वहीं वजीरगंज में आयोजित किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के तहत आयोजित किसान मेले में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि प्रत्येक किसान को मिलनी चाहिए। अगर इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारियों की खैर नहीं है।
मेले में समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मत्स्य विभाग, ऊर्जा विकास अधिकरण, विद्युत विभाग, सरयू परियोजना प्रथम, रेशम निदेशालय, उद्यान एवम् खाद्य प्रसंस्करण, राजकीय कृषि बीज भंडार, पशु पालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग सहित तमाम विभागों व निजी कंपनियों के स्टाल लगाए गए। जिसका क्षेत्र के किसानों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें