गोंडा। रबी की बोआई को लेकर जिले में हो रही खाद की किल्लत दूर करने की कवायद तेज कर दी गई है। कर्मचारियों की कमी को लेकर रोस्टर तैयार किया गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि एक बार में एक किसान को अधिकतम पांच बोरी डीएपी खाद उनकी खतौनी के आधार पर वितरित की जाए। रोस्टर के अनुसार सचिव समितियों पर उपलब्ध रहें। विभिन्न समितियों पर 2300 एमटी खाद उपलब्ध है। जबकि बफर गोदाम में 579 एमटी खाद उपलब्ध है। किसी दुकानदार की ओर से अधिक मूल्य पर खाद बेची जा रही हो तो 9450311573 व 9415064616 पर सूचना दी जा सकती है।