काले बादलों ने शुक्रवार की दोपहर जमकर बारिश की। बिजली कड़कने के साथ हुई जोर बारिश से जहां लोगों को उसम से काफी राहत मिली, वहीं सूख रही धान सहित अन्य खरीफ फसलों को जीवन दान मिल गया।
बारिश न होने से जहां धान व दूसरी फसलें सूख रही थीें वहीं गर्मी व उमस से लोग काफी परेशान थे। कई दिन से तेज धूप होने से किसानों का फसलों से उम्मीद टूटने लगी थी। फसलें सूख रही थी। जबकि गर्मी से आम जन में भी बेचैनी महसूस की जा रही थी। बताया जाता है कि किसान शिद्दत से बारिश होने को लेकर मिन्नतें कर रहे थे।
आखिरकार शुक्रवार को लोगों की ऊपर वाले ने दुआएं सुन लीं। बारिश इतनी तेज थी कि सड़कें सूनी रहीं। दोपहर में घने काले बादलों से दोपहर में 30 मिनट हुई बारिश के दौरान कई स्थानों पर आसमान से बिजली भी गिरी लेकिन कोई हताहत नही हुआ। इस बारिश से सबसे अधिक फायदा किसानों को मिला है जिनकी फसलें सूख रही थीं। शहर में बारिश होने से कई स्थानाें पर जलभराव हो गया। गलियों व सड़कों पर जलभराव से फैजाबाद रोड पर जिगर स्कूल, पटेल नगर, महराजगंज में जल भराव से लोगों को सड़क पर चलना दुश्ववार हो गया है।
मौसम हुआ सुहाना तो मन नही माना
शुक्रवार को जैसे ही आसमान में घिरे काले बादलों से बरसात हुई तो बच्चों का मन मयूर हो गया। सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते हुए तमाम छात्र-छात्राएं घर लौटे। करीब एक पखवारे से भर उमस भरी गर्मी ने सबकी हालत खराब कर दी थी। ऐसे में जब शुक्रवार को पहले मौसम सुहाना हुआ फिर बारिश शुरू हो गई तो लोगों के चेहरे खिल गए। लोग भीगते हुए बारिश का आनंद लेनेसे नहीं चूके।