फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मौसम साफ होने से किसान चिंतित प्रभावित हो सकता है गेहूं उत्पादन

Tue, 13 Jan 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तीन दिन से निकल रही धूप ने जहां ठंड से राहत प्रदान की है, वहीं गेहूं के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसानों का मानना है कि कोहरा छंट चुका है। लगातार पछुआ हवा चल रही है। जबकि, गेहूं की फसल को इस समय शीत और कोहरे की आवश्यकता है। ऐसा ही मौसम बना रहा तो गेहूं का उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

मौसम की बेरुखी ने किसानों के माथे पर एक बार फिर चिंता की लकीर खींच दी हैं। किसान रबी के सीजन में बेहतर पैदावार मिलने की उम्मीद लगाए हैं। पिछले दिनों लगातार कोहरा पड़ रहा था। बीच-बीच में खिल रही धूप गेहूं, सरसों, मसूर व मटर उत्पादन के लिहाज से अनुकूल थी, लेकिन चार-पांच दिन से मौसम के मिजाज से किसान चिंतित हैं। कोहरा व धुंध का प्रकोप खत्म हो रहा है। गेहूं की फसल के साथ ही अंकुरण वाली फसलों के लिए यह धूप उपयुक्त नहीं है।
कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु ने बताया कि अभी मौसम बहुत ज्यादा नहीं बदला है। पछुआ हवा के कारण आसमान साफ हुआ है। अंकुरण वाली फसलों के लिए यह मौसम ठीक नहीं है। बाकी सब्जियों के लिए मौसम उपयुक्त है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें