फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाद के लिए किसानों को मिल रही तारीख पर तारीख

Sun, 10 Aug 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौराचौकी/पसका/मसकनवा/गोंडा। जिले में खाद की किल्लत कम नहीं हो रही है। समितियों पर खाद लेने गए किसानों को तारीख पर तारीख मिल रही है। रविवार को साधन सहकारी समिति (बी-पैक्स) कोल्हई गरीब पर खाद के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी थीं। खाद लेने के लिए खड़े किसान मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि बीते दो अगस्त को ही दो बोरी खाद का पैसा जमा कर बॉयोमीट्रिक सत्यापन कराया था। अभी तक तारीख पर तारीख ही मिल रही है। खाद पहुंचने पर कुछ ही घंटों में स्टॉक खत्म हो जाता है। केंद्र प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि भीड़ को देखते हुए सभी किसानों से ई पॉस मशीन पर पहले ही अंगूठा लगवा लिया गया है। खाद वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरा बुजुर्ग समिति पर खाद लेने आए किसान मानिकराम ने बताया कि एक सप्ताह से प्रतिदिन समिति पर आ रहे हैं, लेकिन बिना खाद के ही लौटना पड़ रहा है। आज भी उम्मीद कम ही है। गोदाम प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद मिश्र ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्वक खाद का वितरण किया जा रहा है। सभी किसानों को खाद दी जाएगी।
परसपुर के प्यौली स्थित साधन सहकारी समिति मलांव में रविवार को यूरिया के लिए किसानों की भीड़ रही। डिगम्बर पुरवा निवासी किसान ज्वाला प्रसाद, सुसुंडा निवासी नीरज पांडेय, धर्मनगर निवासी ननके शुक्ल व धनुही निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि धान व मक्का की फसल में यूरिया की जरूरत है, लेकिन दो बोरी ही मिल पाई है। सचिव राजेंद्र पांडेय ने बताया कि 300 बोरी यूरिया आई थी, जिसका वितरण किया गया है। इससे पहले जुलाई में 368 बोरी यूरिया का वितरण किया गया था।
विज्ञापन

चक्काजाम की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि जिले में खाद की किल्लत कम नहीं हो रही है। यदि 15 अगस्त तक खाद की समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो 16 अगस्त को मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर नहर से चौराहे तक मार्च कर चौराहे पर चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें