फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मैडम! खाद संकट से जूझ रहे किसान

Wed, 20 Aug 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
किसानों से बात करतीं डीएम।
विज्ञापन
गोंडा। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम प्रियंका निरंजन ने किसानों की समस्याएं सुनकर संबंधित अफसरों से जवाब तलब किया। किसान शिवराम उपाध्याय ने कहा कि मैडम! जिलेभर में खाद का संकट है। समितियों पर वितरण में अनियमितता हो रही है। साथ ही उन्होंने छुट्टा जानवरों से फसल को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

सरयू नहर का माइनर सही करवाकर पानी छोड़ा जाए। किसान ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि उर्वरक आवंटन में समानुपात हो। किसान राघवराम मिश्र ने कहा कि खाद वितरण में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को शामिल किया जाय। शुक्ला प्रसाद शुक्ला, अरुण कुमार तिवारी सहित अन्य किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं।
जिलाधिकारी ने किसानों के समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। किसान दिवस में उपनिदेशक कृषि प्रेम कुमार ठाकुर, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, डीडीओ सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें