फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने पुलिस पर लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। तहसील के सामने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन की गरीब एकता पंचायत आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता सहिबदास कुरील व संचालन सावित्री सिंह ने किया। पंचायत को संबोधित करते हुए यूनियन के पदाधिकारी सुरेश प्रताप यादव ने कहा कि पुलिस किसानों का शोषण करने में जुटी है। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने किसानों का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। बालकराम यादव, रामराज यादव, विश्राम कश्यप एवं कांती देवी राजपूत ने पंचायत को संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। इसके बाद एसडीएम को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता को सौंपा। जिसमें शाहपुर चौकी प्रभारी व सिपाहियों के मनमानी की जांच कराकर कार्रवाई करने समेत कई मांगें शामिल हैं। पंचायत में रामकुमार यादव, छेदी कुरील, प्रेमनाथ कश्यप, रजवंती देवी एवं मेवालाल गोस्वामी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें